फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक पर छात्र की पिटाई घास कटवाने का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव गुलियाना स्थित सरकारी स्कूल में एक अध्यापक द्वारा 10वीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने और उससे जबरन घास कटवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सौंगरी निवासी कमलजीत ने राजौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किठाना चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसका लगभग 14 वर्षीय बेटा गांव गुलियाना के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 27 से 29 दिसंबर के बीच स्कूल के शिक्षक शिव कुमार ने उसके बेटे से कक्षा में बैठने के बजाय स्कूल परिसर में घास कटवाने को कहा। जब छात्र ने ऐसा करने से मना किया तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारे। थाने में दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब छात्र ने इसका विरोध किया तो अध्यापक ने उसे पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से भयभीत हो गया और उसने कई दिनों तक स्कूल जाने से भी इनकार कर दिया। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आई।

शिकायतकर्ता ने अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में राजौंद थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें