फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं नैतिकता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त प्रीति ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे आंगनबाड़ी प्ले स्कूल के संदर्भ में समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों को नैतिक ज्ञान सिखाया जाए। बच्चों को रहने का, पहनने का सलीका सिखाने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभाग के अधिकारी एक प्लान तैयार करें। सभी आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में विभाग 240 आंगनबाड़ी प्ले स्कूल संचालित कर रहा है। इनमें करीब 3155 बच्चे पंजीकृत हैं। इन प्ले स्कूलों में बच्चों को अच्छा माहौल देने के लिए अच्छी पेंटिंग आदि करवाई जाए। आंगनवाड़ी वर्करों का क्षमता वर्धन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही माताओं को जागरूक किया जाए कि वे अपने बच्चों के साथ खेल-खेल में हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ गणित से संबंधित गतिविधियां भी करती रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें