संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से मंगलवार को विशेष व्याख्यान पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी शीला देवी व अन्य वक्ताओं ने छात्राओं को साक्षात्कार कौशल के गुर सिखाए।
आयोजन की शुरुआत प्राचार्य राजेश सैनी ने ओम यूनिवर्सिटी से आई पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए छात्राओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की जमीन शुरू से ही तैयार करने का क्रम शुरू कर देना चाहिए। इसका सबसे बड़ा आधार शिक्षा है। शिक्षा के पंखों से ही कामयाबी की उड़ान भरी जा सकती है।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी शीला देवी ने छात्राओंं को रिज्यूम तैयार करने का ढंग बताया। बाद ड्रेसिंग सेंस व साक्षात्कार कौशल सहित विभिन्न विषयों से अवगत करवाया गया। छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ओम यूनिवर्सिटी में लगने वाले सभी जॉब फेयर में उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लगभग 19 कंपनियां ओम यूनिवर्सिटी में जॉब फेयर लगा रही हैं।
ओम यूनिवर्सिटी से मेवा सिंह, रितु, अशोक व मनोज कुमार ने महाविद्यालय में शिरकत की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप प्राचार्य रूपेंद्र सिंह ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।