संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बाल भवन में मंगलवार को वन एक्ट प्ले, थियेटर, समूह नृत्य, कार्ड बनाना, दीया सजाना प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई इनमें बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नवीन वर्मा, डॉ हिम्मत, रोहित, सन्नी कुमार, ज्योति लता, विजय दुहन, नरेश कुमार, बीरबल सिंह द्वारा निभाई गई। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में बुधवार को पोस्टर बनाना द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ, स्कैचिंग ऑन दी स्पॉट द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह में आयोजित करवाई जाएंगी।