फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, आवेदन 28 तक

Wed, 22 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक शशि बाला ने बताया कि विभाग ने केवल हरियाणा की बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) स्थायी निवासी लड़कियों और महिलाओं के लिए अशोका ले लैंड ड्राईविंग प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी आवश्यक है, जबकि उच्चतर योग्यता वालों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन करने वाली महिलाओं की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए और रंग दृष्टिहीनता नहीं होनी चाहिए। साथ ही वैध लर्नर लाइसेंस धारक होना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है, केवल उन परिवार की महिलाएं और लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान एक हजार रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




आवेदन के साथ उम्मीदवारों का दूरभाष/मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।



अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा महिला विकास निगम, भगत सिंह कालोनी, गली नंबर 1, नए बस स्टैंड के पीछे, कैथल में जिला प्रबंधक से संपर्क कर सकती हैं। फोन नंबर: 01746-294415, मोबाइल: 99969-30100, 90689-29535।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें