फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल महोत्सव में दिखाई प्रतिभा

Tue, 22 Oct 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं की कड़ी में सोमवार को कार्ड बनाना, दीया/कैंडल सजाना, पोस्टर बनाना व स्कैचिंग ऑन दी स्पॉट प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 535 बच्चों ने भाग लिया। इनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल की भूमिका जगबीर नांदल, बीरबल, प्रियंका ने निभाई। 22 अक्तूबर को क्विज कंपीटीशन द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ व रंगोली तृतीय व चतुर्थ ग्रुप में आयोजित करवाई जाएंगी। इस मौके पर वीके सिंह, महेन्द्र खन्ना, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें