फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान, नवाचार से सजी प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैथल में विज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता का भव्य उत्सव “यूरेका एग्ज़िबिशन 2025” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, भाषा, पर्यावरण, कला, सामाजिक विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित विभिन्न मॉडलों एवं प्रोजेक्टों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना, अनुसंधान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास जगाना तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना था। बच्चों के मॉडलों में उनकी कल्पनाशीलता, तकनीकी समझ और टीम वर्क की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओम दलाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नवाचार और खोज की भावना विकसित होती है।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता के. ने कहा- यूरेका एग्ज़िबिशन हमारे छात्रों के लिए अपने विचारों और कौशल को साझा करने का एक शानदार मंच है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर ऐसे अवसर प्रदान करते रहेंगे। विद्यालय के अध्यक्ष सतीश कुमार बंसल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और सभी स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें