संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सौंगल में जिला स्तर पर आयोजित कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने रागिनी, सोलो डांस, ग्रुप डांस और नाटक जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने जिला स्तर नाटक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 5 से 8 के छात्रों ने सकिट नाटक विधा में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर भाग लेने का मौका सुनिश्चित किया।
प्रधानाचार्य रमेश राविश ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विद्यालय के कल्चरल फेस्ट संयोजक प्राध्यापक सतवीर सिंह और बलबीर सिंह को भी इस सफलता के लिए सराहा, जिन्होंने बिना म्यूजिक अध्यापक के भी टीमों को उत्कृष्ट तैयारी कर यह मुकाम दिलाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य की ओर से सभी छात्रों और दोनों प्राध्यापकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, अधीक्षक सुरेश कौशिक और राजौंद खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप ने भी प्रधानाचार्य को बधाई दी।