फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने शहर में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और उनकी गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 14 नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल में जांच के लिए भेज दिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ जो खाने योग्य नहीं थे, को नष्ट करवा दिया गया एवं सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि उत्पादों में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन एवं केमिकल का प्रयोग न करें, अगर कोई भी दुकानदार मिलावटी उत्पाद व अन्य खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए गए कि सभी खाद्य पदार्थ ढककर रखें, धूल, मच्छर मक्खियों से बचा कर रखें, अगर कोई भी दुकानदार खुले में रखे खाद्य पदार्थ, गले सड़े व दूषित खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया तो उन सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें