फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिला तो पंजाब को हरियाणा से दिल्ली जाने का रास्ता भी नहीं देंगे

Fri, 18 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पूंडरी।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि यदि पंजाब ने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया तो किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। आर्य पूंडरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में आर्य ने कहा कि पंजाब में होनेे वाले विधानसभा चुनावों के चलते बादल सरकार लोक लुभावने वायदे कर फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। लेकिन इन सब में पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2001 में हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के फैसले को भी खुली चुनौती दे रही है।

आर्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमारे राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी है। आर्य ने केजरीवाल के उस ब्यान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के पास इतना पानी नहीं है कि दूसरों को दिया जा सके। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि हरियाणा भी पंजाब सरकार की तरह करने लगे तो न ही दिल्ली को पीने के लिए पानी मिली और न ही पंजाब के लोग हरियाणा से गुजर कर दिल्ली जा सके। भाकियू नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला तो भाकियू राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लगाकर पंजाब की सीमा से किसी भी वाहन को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने कहा कि इस मसले का समाधान केवल देश की न्यायपालिका को करना है और जो निर्णय देश की न्यायपालिका करती है, उसका देश के सभी नागरिकों को सम्मान करना चाहिए। हाबड़ी ने कहा कि यदि सरकार किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं दे सकती तो उसे किसानों की आय सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की मांग भी की। इस मौके पर सरदार गुरबक्श सिंह, लखपतराय शास्त्री, रणजीत खेड़ी, मंागराम व विक्रम सहित कई किसान मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें