फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने की मिष्ठान भंडार में रेड

विज्ञापन
sweet shop - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
योहारों की नजदीक आते ही सीएम फ्लाइंग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने प्यौदा रोड पर एक मिष्ठान भंडार पर रेड की। जहां से 28 तरह के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जांच रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। साथ ही रिपोर्ट आने तक मिष्ठान भंडार को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर कंवर सिंह की अगुवाई में साढ़े दस बजे प्यौदा रोड पर स्थित शिव शक्ति मिष्ठान भंडार पर पहुंची। टीम ने मिठाई व कच्चे माल की जांच की गई। करीब दो घंटे तक जांच करती रही। टीम ने अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों के 28 सैंपल भरे।
टीम की मौजूदगी में भी बिकते रहे रसगुल्ले: सीएम लाइंग की मौजूदगी में भी दुकान से मिठाई बेची जा रही थी। हालांकि अधिकारियों का ये भी कहना है कि जब तक जांच के लिए भेजे सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आती। तब तक दुकान को सील किया जाएगा। लेकिन टीम की मौजूदगी में ही ग्राहक बिना किसी रोक टोक के मिठाई खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

दुकान मालिक ने लगाया परेशान का आरोप
वहीं दुकान मालिक राजू का कहना है बिना वजह परेशान किया जा रहा है। पहले भी सैंपल लेकर गए थे। उस समय भी सामान में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। इसके बाद फिर टीम द्वारा सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि सामान में किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। वे रिटर्न भी भरते हैं। पक्का बिल सहित सभी प्रकार के कागजात सही हैं।
रिपोर्ट आने तक दुकान को किया जाएगा सील: इंस्पेक्टर कंवर सिंह ने बताया कि काफी मात्रा में मिठाई बनाई जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएफओ विभाग जींद-कैथल से डा. राजीव शर्मा व सीआईडी की टीम प्यौदा रोड स्थित मिठाई की दुकान पहुंचीं। जहां पर खोया, पनीर, रसगुल्ला व मिल्क पाउडर सहित कई प्रकार की सामग्रियों के 28 सैंपल लिए है। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। जब तक दुकान को सील किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें