फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस से छूटे पसीने, कल बारिश की संभावना

Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन बारिश के बाद जिले का तापमान फिर से बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 24 अगस्त को बारिश की संभावना है।

इस समय सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठीक रहता है, लेकिन दिन में धूप के चलते गर्मी अधिक हो रही है। जिले में वीरवार को भी लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


उमस व गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर हो रहे। वहीं, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया और शेड का सहारा लिया।

वीरवार को दिन के समय बीच-बीच में कई बार आसमान में हल्के बादल आते जाते रहे, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नही मिली। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 24 अगस्त तक जिले में बारिश होने की संभावना है। साथ में शुक्रवार व शनिवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर किसानों ने बताया कि किसानों के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन अगस्त का महीना खेती के लिए इसलिए ज्यादा अहम होता है कि इस महीने में मानसून जोरों पर होता है और वर्षा वाले क्षेत्रों झमाझम बारिश होती है। ऐसे में यदि धान की फसल के लायक बारिश नहीं हुई तो उनकी फसल का उत्पादन कम होगा। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। मौसम विभाग की माने तो उसने शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें