फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वर्ग द्वार मंदिर में भजन-संकीर्तन से गूंजा परिसर

विज्ञापन
गायकों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वर्ग द्वार मंदिर सीवन में मंगलवार देर रात भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। बोहपति युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीबालाजी संकीर्तन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायक जीत कामरा ने मेला मैया दा मेला मैया दा हों दाए हर साल भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। भजन शुरू होते ही श्रद्धालु तालियों की थाप पर झूमने लगे और मंदिर परिसर भगवान गणपति के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

संकीर्तन मंडल की ओर से प्रस्तुत अन्य भजनों का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में भगवान गणपति की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान रोहित शर्मा प्रवीण सैनी मामचंद शर्मा राजेंद्र शर्मा रामकुमार सिंगला दीपक राणा सन्नी राणा साहिल आनंद और स्वर्ग द्वार मंदिर सेवा समिति ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रोजाना हो रही आरती और संकीर्तन
मंडल के प्रधान तनिष शर्मा ने बताया कि गणपति महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह आरती और शाम को भजन-संकीर्तन के साथ आरती करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


श्रद्धा से मिलती है मन को शांति
पुजारी दिवाकर शास्त्री ने भगवान गणपति की पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ आराधना करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ऋषिकेश शर्मा गौरव, शर्मा प्रवेश चुटानी, मोहन लाल धीमान सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. रामनिवास शर्मा ने किया। समापन पर भगवान गणपति की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

गायकों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें