फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राइमरी स्कूलों में कर दी सुरसुरी लगे आटे की आपूर्ति

Tue, 12 Sep 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला खंड के प्राथमिक स्कूलों में मिड डे के लिए भेजे गए आटे में सुरसुरी लगने का मामला सामने आया। बताया गया कि स्कूलों के बिना मांगे ही भारी मात्रा में यह आटा भेजा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि इसकी प्रयोग की अंतिम तिथि भी 15 सितंबर दर्शाई गई है।
विज्ञापन


सलेमपुर स्कूल में प्राथमिक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय अध्यापक संघ के प्रेस प्रवक्ता मामू राम सिरोही, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुरेश द्रविड़, खंड

गुहला के पूर्व प्रधान कुलदीप नैन शामिल रहे। इस संबंध में शिकायत करते हुए अध्यापकों ने इस खराब आटे का भुगतान रोकने की मांग की।

अध्यापकों ने अधिकारी को बताया कि इस आटे में भारी मात्रा में कीड़े और सुरसुरी है। पूरे खंड गुहला में यह आटा भारी मात्रा में बिना मांग के ही भेजा गया है, जिससे शिक्षक वर्ग तथा मिड डे मील वर्करों में रोष है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्कूलों में गेहूं उपलब्ध था और आटे की आवश्यकता नहीं थी। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि भविष्य में बिना मांग के आटा न भेजा जाए। स्कूलों में मिड डे मील की नई रैसिपी बनाने के आदेश देने से भी मिड डे मील प्रभारी विचलित हैं। उन्होंने बताया कि नई रैसिपी के अनुसार स्कूलों में बजट नहीं दिया जा रहा जिससे वे ये नई रैसिपी बनाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से रैसिपी के लिए बजट बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर श्याम सीड़ा, सुनील दत्त, दुश्यंत कुमार, सत्यवान, महिपाल, सतीश कुमार, देवेंद्रा रानी, बिमला रानी, अनिल कुमार, हरप्रीत कौर, नीरु अग्रवाल, शोभा शर्मा, किरणा, मलकीत सिंह, रोहतास कुमार, युधिष्ठिर वर्मा व रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें