फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवा संसद में निभाए किरदार

Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में ब्लॉक स्तर पर युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विपक्ष के साथ मंत्री और सांसद सदस्य के किरदार निभाए। जोरदार भाषणबाजी हुई।

कार्यक्रम के इंचार्ज जयगोपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों ने युवा संसद कार्यक्रम में भाग लिया। अध्यक्ष की भूमिका मुस्कान देवी और महक दीप ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया।
विज्ञापन


पूनम देवी वित्त मंत्री, कोमल प्रीत विदेश मंत्री, विशाखा कृषि मंत्री,तन्नू गृह मंत्री, अंजली खाद्य मंत्री, श्रम व रोजगार मंत्री दीपिका, शिक्षा मंत्री प्रियंका बनीं। विपक्ष की भूमिका में भावना, स्वाति, पायल, महक, मीना ओर हर्ष ने निभाई। विपक्ष ने अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मौजूदा समय की सरकार की बनाई नीतियों ओर कानूनों पर कई प्रश्न किए।
विज्ञापन


जिस विभाग से संबंधित प्रश्न पूछा गया उससे संबंधित मंत्रियों ने बहुत ही संतोषजनक उत्तर दिए। संसद में शून्य काल भी रखा गया।







युवा सांसद कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चे अपनी अपनी भूमिका निभाकर गर्व महसूस कर रहे थे। विद्यालय प्राचार्य हरपाल सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर लीडरशिप योग्यता, हौसला, दायित्व, प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। विभाग की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारा जा सके और राजनीति से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी मिलती रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने पर्यवेक्षक रतन सिंह का आभार पर व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैडम चीनू शर्मा, प्राध्यापक सचिन धीमान, सतबीर सिंह, शमशेर सिंह का अहम योगदान रहा।



——————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें