फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप पर बने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण, मशीन जब्त

Fri, 29 Dec 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन के आदेश पर आरटीए की टीम ने शुक्रवार को जिले के कई पेट्रोल पंप पर बने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रदूषण जांच केंद्रों में कई खामियां मिली। पूंडरी मार्ग पर बने सतविंद्र प्रदूषण केंद्र पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने प्रदूषण केंद्र पर रखी प्रदूषण मशीन जब्त कर ली।
विज्ञापन

वहीं, टीम को करनाल रोड पर स्थित आरएन फिलिंग स्टेशन पर प्रदूषण जांच केंद्र पर कर्मचारी किसी अन्य आईडी से प्रदूषण की जांच करता पाया गया। जिला परिवहन अधिकारी गिरिश कुमार ने बताया कि जिन प्रदूषण केंद्रों पर खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को सख्त निर्देश दिए है कि वे अपने प्रदूषण जांच केंद्रों पर सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें