फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेक बाउंस के तीन मामलों में तीन नामित अपराधी काबू

Fri, 29 Dec 2023 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चेक बाउंस के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में जिला कुरुक्षेत्र के गांव सिरसला निवासी आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2015 दौरान चेक बाउंस मामले में चार जनवरी 2017 को पीओ घोषित किया गया था। दूसरे मामले में आरोपी देवगढ़ी पंजाब निवासी श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया। उसे छह दिसंबर 2023 को पीओ घोषित किया गया था। तीसरे मामले में वर्ष 2018 के चेक बाउंस मामले में पीओ आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। वह 15 दिसंबर 2023 को पीओ घोषित हुआ था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें