फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशो करने में माहिर हैं सुरजेवाला : लीला राम

विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला द्वारा शुक्रवार को किए गए प्रदर्शन के बाद अपनी प्रतिक्रिया में विधायक लीला राम ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला फोटोशो करने में माहिर हैं। कांग्रेसी इतने ही जनहितैषी होते तो आज कांग्रेस पार्टी का ये हाल न होता।
विज्ञापन

लीला राम ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वे उस समय कहां थे, जब कांग्रेस के समय में पेट्रोल व डीजल को मार्केट के हवाले कर दिया गया। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल ओर केवल शोषण किया। सुरजेवाला को खुद मंत्री रहते हुए, विधायक रहते हुए कैथल की जनता की याद नहीं आई। आज वे अपने चंद साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। विधायक लीला राम ने कहा कि सुरजेवाला इतने ही जन हितैषी होते और जनता उन्हें चाहती तो आज कांग्रेस का ये हाल न होता। राष्ट्रीय मीडिया में देश के बड़े पत्रकार सुरजेवाला, राहुल गांधी को ही कांग्रेस की दुर्गति का कारण मानतेे हैं। जब से सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में गए हैं, तभी से कांग्रेस का पतन शुरू हो गया था आज जो कांग्रेस की हालत है, वह पूरे देश के सामने है। सुरजेवाला को फोटो शो करवाने की बजाए कांग्रेस के बिखरते संगठन की ओर ध्यान देना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि हरियाणा में पूर्व सीएम व पंजाब के वर्तमान सीएम भी कांग्रेस से किनारा कर लें और कांग्रेस केवल गांधी परिवार की निजी प्रॉपर्टी बनकर न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें