फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरेश फिर बने श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन के प्रधान

Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति, सीवन की एक विशेष बैठक गीता मनीषी एवं महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अध्यक्षता में समिति के पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना के निवास स्थान पर हुई। इसमें उप-प्रधान राजीव मिड्ढा ने पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना का नाम पुनः प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय स्वामी ज्ञानानंद महाराज की स्वीकृति से लिया गया, जो समिति की मर्यादा और धार्मिक परंपरा के अनुरूप रहा। इस प्रकार सुरेश सरदाना तीसरी बार श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति, सीवन के प्रधान चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिति की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी और वे पहले भी लगभग 15 वर्षों तक समिति का नेतृत्व कर चुके हैं।

एक विशेष बातचीत में सुरेश सरदाना ने कहा कि वे इस बार भी पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समिति की प्रेरणा स्वरूप पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मार्गदर्शक रूप में प्राप्त रहा है और वे आगे भी उन्हीं की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

सुरेश सरदाना ने निवर्तमान प्रधान संजय आहूजा शंटी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समिति को संगठित और सक्रिय बनाए रखा, जो प्रशंसनीय है।

बैठक में संजय आहूजा शंटी, राजीव मिड्ढा, हरिकिशन तनेजा, हरदीप नागपाल, राजेंद्र कामरा, सचिव मोंटी कामरा, कृष्ण वधवा, महेंद्र मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें