फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य : वरिंदर सिंह

Sun, 19 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंदर सिंह ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल आदि सभी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। केवल आवश्यकता अनुसार ही खरीदारी करें। जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति भी जरूरत अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 20 गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। 17 अप्रैल को 3538 सिलिंडर स्टॉक में थे, दिन के दौरान 6220 नए सिलिंडर प्राप्त हुए और कुल 4887 सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।
विज्ञापन


इसके बावजूद 4871 सिलिंडर शेष हैं, जो स्थिति की पर्याप्तता को दर्शाता है। इसी प्रकार जिले में 775 व्यावसायिक सिलिंडर स्टॉक में हैं और 132 ओर आने वाले हैँ। वहीं 11649 पीएनजी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है। मार्च महीने में 1130 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में स्थापित यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक कार्य करता है। आम नागरिक गैस आपूर्ति, वितरण या अन्य किसी समस्या के समाधान के लिए 01746-224243 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें