फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में एक साल से गंदे पानी की आपूर्ति

Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कुछ दिनों से नगर कलायत के करीब छह वार्डों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है।

नगर के लोगों ने पहले जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में इसकी शिकायत की। इसके बाद बोतलों में पानी का सैंपल लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार को दूषित पानी के बारे में अवगत करवाया। साथ ही इसकी जांच किए जाने की मांग की।

जस्सी राणा, यादविंदर सिंह, राजबीर रैबारी, पवन कुमार, अजय कुमार, साहिल राणा ने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों से यह समस्या है।

गर्मी बढ़ने के कारण परेशानी ज्यादा हो रही है। लोगों का कहना था कि पानी गंदा और बदबूदार है। यह बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। इस कारण बीमारी फैलने का खतरा भी है। संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


वार्ड छह निवासी राजेंद्र भार्गव, किशन दत्त, मनोज कुमार, विक्रम, सुखपाल, विनोद आदि का कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से वे लोग एक तरह से सीवरेज का पानी पीने को मजबूर हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल व स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि नागरिकों ने जो सैंपल उन्हें दिए हैं, वे जांच के लिए कैथल लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से सीवरेज लाइन के पास से अवैध रूप से पानी के कनेक्शन लिए गए हैं जिनकी पाइप भी बिल्कुल घटिया स्तर की है। उनकी लीकेज के कारण ही घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें