फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह आठ बजे से ही परेशान कर रही धूप और लू

Wed, 20 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के करनाल रोड पर चिलचिलाती धूप के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मई माह में गर्मी प्रचंड तेवर दिखा रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह 10 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और दोपहर होते-होते पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।

सुबह की शुरुआत के साथ सूरज की तीखी किरणों ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। दिन चढ़ने के साथ तपिश लगातार बढ़ती जाती है। लोगों का कहना है कि सुबह आठ बजे के बाद ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


आसमान से बरसती आग के बीच 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं (लू) ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के कारण हवा में नमी का स्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे त्वचा को झुलसा देने वाली सूखी गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय मुख्य सड़कों और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है।

कूलर और पंखे भी फेंक रहे गर्म हवा : रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक है। सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और अधिक कड़े हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें