फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से दुष्कर्म, बेटी से छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 20 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक गांव में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद वे सहमति संबंधों में रहने लगे। महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी भी उसके साथ रहती है। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला थाना की प्रभारी वीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें