सीवन। राजकीय मिडिल स्कूल खानपुर के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक प्रथम व दो द्वितीय स्थान प्राप्त किए। बच्चों की सफलता पर स्कूल के डीडीओ हरपाल सिंह और इंचार्ज रेखा रानी ने सभी विजेताओं को नोट बुक ओर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरपाल सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा स्कूल एनएमएस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में खानपुर विद्यालय की चार छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विद्यालय की छात्रा जैस्मिन ने फास्ट फूड पर अपने विचार व्यक्त किए करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की छात्रा संतोष ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर रोल प्ले किया और इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की छात्रा जागृति ने दर्शकों को पानी बचाने के तरीके बताए और प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी के द्वारा सभी विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रथम स्थान विजेता को हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो छात्राओं को 800-800 रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को बधाई देने वालों में विज्ञान अध्यापिका राजवंत कौर, गणित, रुपाली देवी, सुरेंद्र कुमार, संतोष देवी, सामाजिक विज्ञान अध्यापक कुलदीप सिंह और गुरु प्रभात शामिल रहे।