फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने पेश की मातृ भाषाओं की विविधता और संस्कृति की झलक

Fri, 12 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के तहत वीरवार को समापन के ्अवसर पर ‘अनेक भाषा, एक भाव’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति और विरासत से जोड़ना था। यह भाषा उत्सव 4 दिसंबर से चल रहा था, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां करवाई गईं। स्कूल में काव्य, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय सभ्यता के रंग बिखेरे गए।
विज्ञापन


4 व 5 दिसंबर: भाषा वृक्ष व भाषा विरासत दीवार : सप्ताह की शुरुआत में विद्यालय में भाषा वृक्ष और भाषा-विरासत दीवार तैयार की गई, जिसमें भारत की विभिन्न भाषाओं, उनके लिपियों और उपयोग की जानकारी प्रदर्शित की गई। इस दौरान भाषा व संगीत से जुड़ी गतिविधियों का भी आयोजन हुआ।

मातृ भाषाओं पर चर्चा, भाषा क्लब सक्रिय : तीसरे दिन छात्रों ने मातृ भाषाओं, उनकी महत्ता और संरक्षण पर चर्चा की। पूरे सप्ताह विद्यालय में भाषा अन्वेषण क्लब सक्रिय रहे। इसके तहत अंतर्देशीय भाषा मेला, लैंग्वेज थिएटर शोकेस, खेलों व गतिविधियों के माध्यम से भाषा सीखने के सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन


एकता में शक्ति- विविध भाषा, एक संस्कृति : एकता में शक्ति विषय पर छात्रों और शिक्षकों ने विभिन्न मातृ भाषाओं के माध्यम से एक-दूसरे से संवाद किया और भारतीय भाषाओं की विविधता में निहित एकता को समझा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे आयोजन बच्चों में भाषाई जिज्ञासा बढ़ाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें