फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राएं सम्मानित

Sun, 24 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आरोही स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते ग्राम पंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। आरोही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं-बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत रामगढ़ पांडवा, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और आरोही स्कूल के संयुक्त सहयोग से किया गया।

समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने किसी विषय विशेष में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। ग्राम पंचायत रामगढ़ पांडवा की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार मंगला सहित शिक्षकों को उनकी मेहनत, लगन, परिश्रम और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक सहारण ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। ग्राम पंचायत उनके हर सकारात्मक प्रयास में साथ खड़ी रहेगी। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार मंगला ने मेधावी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन जितेंद्र राठौर और गुरनाम सिंह ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रामगढ़ पांडवा की सरपंच श्रीमती कविता सहारण, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सहारण, एसएमसी सदस्य दिलबाग, सतपाल, मनोज कुमार, सज्जन कुमार, सौरभ, सुरेंद्र, सुरेश देवी, नरेश देवी, सीमा, कविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नैंसी और प्राची बनीं टॉपर

कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान पर नैंसी, द्वितीय स्थान पर मंजू रानी तथा तृतीय स्थान पर रितिका को सम्मानित किया गया। वहीं, कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्राची, द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान, महक और रितिक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें