फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मुठभेड़ के बाद लूट डकैती के दो वांछित गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रात के समय घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी

कैथल। कलायत के खडालवा मंदिर के पास वीरवार की रात करीब 12 बजे लूट करने की मंशा से आए भगोड़े बदमाश अंबाला के निवासी रजत और मंगल की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। डीएसपी सुशील प्रकाश के अनुसार जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। दोनों बदमाश साल 2022 में कैथल में हुई धार्मिक डेरों में लूट और डकैती की वारदातों में फरार चल रहे थे। अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। चार सालों से दोनों बदमाश हिमाचल प्रदेश में झुग्गी-झोपड़ी में अपने ठिकाने बदलकर रह रहे थे।

खडालवा मंदिर की रेकी करने की मिली थी सूचना : स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम कलायत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डेरों में लूट के मामलों में वांछित दो आरोपी खडालवा मंदिर की रेकी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस को देखकर भाग निकले। पीछा करने के दौरान मटोर-बढ़सिकरी रोड पर रजबाहा के पास उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। डीएसपी के अनुसार पुलिस ने पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी और पांच हवाई फायर भी किए, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी। इस दौरान एक गोली एचसी हरीश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार फायर किए, जिनमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत के दाएं और मंगल के बाएं पैर में गोली लगी है।

डेढ़ महीने में बदमाशों से चार मुठभेड़
पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सात सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस की डेढ़ महीने में बदमाशों से चार मुठभेड़ हो चुकी है। पांच बदमाश काबू कर लिए है। पांचों बदमाश आपराधिक मामलों में फरार चल रहे थे। इनमें से चार बदमाशों को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और एक बदमाश को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने काबू किया है। पुलिस टीमों को एसपी की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।

लूट और डकैती के करीब 30 मामले दर्ज

दोनों आरोपियों पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान में लूट व डकैती की करीब 30 प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपी वर्ष 2022 में कैथल जिले में डेरों में हुई छह लूट-डकैती की वारदातों में वांछित थे। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर खतरनाक हथियारों के साथ साधुओं के डेरों को निशाना बनाते थे। कैथल के कठवाड, बाबा लदाना, डंडौता, सौंथा व नौच गांव के डेरों में छह लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


अंबाला के रहने वाले हैं रजत और मंगल

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपी रजत और मंगल अंबाला जिले के शहजादपुर के रहने वाले हैं। ये पुलिस की वर्दी पहनकर और खतरनाक हथियारों के बल पर साधु-संतों के डेरों को अपना निशाना बनाते थे।

रात के समय घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।

रात के समय घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें