फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने रैली में दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 11 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
11kht_30राजौंद के गांव में जागरूक रैली निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। सत्या भारती स्कूल शेरू खेड़ी में विद्यार्थियों ने स्वच्छता और उसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य समुदाय को स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था।

छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता के नारे लिखे तख्तियों और बैनरों के माध्यम से गांव की हर गली से गुजरते हुए लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली का समापन ग्रामवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रतिज्ञा के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय के स्वच्छता जागरूकता और सामुदायिक जुड़ाव के प्रयासों की व्यापक सराहना की गई।

इस रैली का नेतृत्व विद्यालय के मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने किया, जिनके साथ शिक्षिका सीता देवी, संगीता और मोनिका शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें