फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गायन और नृत्य से विद्यार्थियों ने लुभाया

Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के गतिविधि प्रकोष्ठ की ओर शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर महाविद्यालय में दो दिवसीय उमंगोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गायन, वादन और नृत्य के साथ अभिनय कला का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को नकद इनाम और प्रमाणपत्र दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महाविद्यालय के लगभग 50 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने गायन, वृंदवादन, नृत्य व अभिनय कला का शानदार प्रदर्शन करते सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में आरंभ है प्रचंड का प्रस्तुतीकरण बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


इसके बाद गीतों हर किसी को नहीं मिलता, आहूं आहूं आहूं, यारी की कसम, घुमा दूं हीरो होंडा पै, भीरड़ लड़गी, टोरा, जीजा तू काला में गोरी घनी, काली एक्टिवा इत्यादि पर शानदार नृत्य पेश कर विद्यार्थियों ने पर समां बांध दिया। सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डॉ. इंदु गाबा ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने प्रायोजित किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंचार्ज ने प्रो. रोजी गुप्ता, प्रो. अनिल ललित, डॉ. कृतिका, डॉ. अमित पाहवा , डॉ पूनम, डॉ. मेहर सिंह, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. विकास यादव, प्रो. परमिंदर ने कार्यक्रम के जजों और स्टाफ का आभार जताया। स्टेज संचालन प्रो. सुभाष शर्मा व डॉ. मोनिका ने किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को नकद इनाम और प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
n
समूह नृत्य प्रथम कनिका व ग्रुप, द्वितीय खुशी व ग्रुप, तृतीय सान्या व ग्रुप।

n
गायन में प्रथम निहारिका, द्वितीय गगन, सुधीर व अंजलि संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

n फॉक नृत्य में प्रथम मीनू, द्वितीय अंजलि, पायल तृतीय रहे।

n
अभिनय में रघुवीर प्रथम, खुशी द्वितीय, मुस्कान तृतीय रहे।

n वृंदवादन में प्रदीप प्रथम, केशव द्वितीय, रघुवीर तृतीय रहे

n
जनरल डांस में संजीवनी प्रथम, रघुवीर द्वितीय, रंजू तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें