फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने लोकगीतों और नृत्यों से बांधा समा

विज्ञापन
ग्योंग स्कूल में गतिवि​धियाें में भाग लेते बच्चे। स्कूल
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में सांस्कृतिक और कलात्मक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला गतिविधियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक विधाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनूप धीमान की देखरेख में पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों श्रुति गुप्ता और संजय गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए तैयार किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से गाए गए मनमोहक देशभक्ति और पारंपरिक लोक गीतों से हुई जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया। स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रस्तुतियों को उपस्थित सभी शिक्षकों और सहपाठियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राम निवास कौशिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और सभी को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्योंग स्कूल में गतिविधियाें में भाग लेते बच्चे। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें