फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नच ले हरियाणा कार्यक्रम के सेमीफाइनल में थिरके विद्यार्थी

Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित हनुमान वाटिका हॉल में नचले हरियाणा सेमीफाइनल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सब जूनियर में तीन से आठ आयु वर्ग में 40 बच्चों ने, सब जूनियर में 60 बच्चों ने आठ से 13 आयु वर्ग के जूनियर ग्रुप में और 13 से 18 आयु वर्ग तक के बच्चों ने सीनियर ग्रुप में भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सौरभ चौधरी गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में और एडवोकेट गोपाल भट्ट, राजपाल कुंडू, पुनीत चौधरी एडवोकेट, ओमप्रकाश राजू ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति देकर अतिथियों, अभिभावकों व अन्य लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


छोटे-छोटे बच्चों ने हरियाणवीं और पंजाबी गीतों पर जमकर अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान स्लम बस्ती में रहने वाले बच्चे भी अपने आपको रोक नहीं पाए और मंच पर आकर हरियाणवी गीतों पर जमकर डांस किया।

लव शर्मा ने बच्चों ने फूल मालाओं, स्मृति चिह्न देकर और रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया। लव शर्मा ने स्लम बस्ती की डांस परफॉर्मेंस करने वाली बच्ची को नौ जून के फाइनल डांस प्रतियोगिता में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रोहित शर्मा रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर, कैलाश शर्मा रिटायर्ड लेक्चरर ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जज की भूमिका डॉ. विनय गुप्ता और कर्ण गुगलानी ने निभाई और मंच संचालन गर्व शर्मा ने किया। लव शर्मा ने बताया कि तीनों आयु वर्ग में जो बच्चे प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें तीर्थ सेवा समिति के पदाधिकारी भूपेंद्र भगत की ओर से अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज आदि धार्मिक स्थानों पर नि:शुल्क घुमाया जाएगा।

मुख्यातिथि सौरभ चौधरी ने कहा कि जो तीनों आयु वर्ग में बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आएंगे उन्हें हरिद्वार की यात्रा करवाई जाएगी। लव शर्मा ने बताया कि चयनित बच्चों को नेपाल अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी तिथि निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, वत्सल शर्मा, माणिक धीमान, शमा धीमान, सुभाष कुराड़, भावना सैनी, पूनम, रामप्रसाद मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं लव डांस एकेडमी के संचालक लव शर्मा ने बताया कि पिछले अढ़ाई महीने से लगभग 30 स्कूलों में ऑडिशन करके 4500 बच्चों का ऑडिशन किया। गत 19 मई को आयोजित क्वार्टर फाइनल में से चयनित 525 बच्चों ने क्वार्टर फाइनल में सोमवार को भाग लिया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल दो चरणों मे होगा। 27 मई व और दो जून को सेमीफाइनल और इसके बाद फाइनल नौ जून को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें