फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान मॉडलों से विद्यार्थियों ने सबका मन मोहा

Wed, 22 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21kht_3_ कैलरम में एक विद्यालय-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में स्कूल स्तर पर एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडलों से सबका मन मोह लिया।

छात्रों ने प्रदर्शनी में उभरती हुई प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, सतत कृषि और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विज्ञान विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडल भविष्य में होने वाले बदलावों और वैज्ञानिक नवाचारों की जानकारी प्रदान करने वाले थे।
विज्ञापन


स्कूल के प्राचार्य रमेश कैंडल ने विज्ञान संकाय के सदस्यों पंकज वशिष्ठ, अशोक, सुरेंद्र, नम्रता कोहली और सुरेश की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संदीप ढुल, मोहिंदर, रमेश राणा, एसएमसी सदस्य और अन्य संकाय के शिक्षक भी कार्यक्रम के प्रबंधन और प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन में शामिल रहे।

प्राचार्य रमेश कैंडल ने बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ती है। इसी उद्देश्य से स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के छात्र भाग लेते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न थीम्स जैसे भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक कृषि, डिजास्टर मैनेजमेंट, गणितीय मॉडलिंग, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा, मॉडल मेकिंग, रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। विभिन्न खंडों से करीब 300 प्रतिभागी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें