फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नारायण सेवा संस्थान ने मनाई दिवाली

Wed, 22 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नारायण सेवा संस्थान ने मंगलवार को सदैव गरीब, जरूरतमंद, दिव्यांग लेागों के साथमनाई दीवाली
विज्ञापन
कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा की ओर से मंगलवार को सिरटा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार को समर्पित रहा। आयोजन के कोऑर्डिनेटर परवीन जिंदल और मनोज गर्ग रहे। संस्थान के सदस्यों ने आश्रम में निवास कर रहे लोगों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सभी को मिठाई, पटाखे, दीये और वस्त्र भेंट किए गए। बच्चों के साथ फुलझड़ियां चलाने से उनके चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. विवेक गर्ग, दुर्गा प्रसाद, परवीन जिंदल, डॉ. मनोज बंसल, सुमेर चौधरी, मनोज गर्ग, शेर सिंह, पंकज शर्मा सहित संस्थान के अन्य सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा भावना को दिवाली का वास्तविक स्वरूप बताते हुए, जरूरतमंदों की मदद के लिए और लोगों को आगे आने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें