फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बसों की कमी से विद्यार्थी और यात्री झेल रहे दिक्कतें

Sun, 12 Jan 2025 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। बसों की कमी के चलते पाई और इसके पास के गांवों में बसों की कमी के कारण विद्यार्थियों सहित अन्य यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बसों की कमी में भीड़ अधिक होती है। इस कारण इन लोगों को अपनी जिंदगी दांव व लगाकर बसों में सफर करना पड़ता है।

नाराज लोगों ने जिला परिवहन से पूंडरी-राजौंद मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। नगर निवासी महावीर ढुल, डीसी ढुल, संजय, दिलबाग, बलवान व राजेंद्र आदि ने बताया कि पूंडरी-राजौंद मार्ग पर सुबह के समय चलने वाली बसों की संख्या काफी कम है। बसों में सुबह सुबह इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि बसों में पाव तक रखने की जगह भी नहीं होती।
विज्ञापन


इसके चलते स्कूलों, कालेजों में जाने वाले बच्चों के साथ आम जनता को बसों के दरवाजों पर लटक कर और ऊपर छतों में बैठकर जाना पड़ता है। इस कारण से हमेशा किसी होनी अनहोनी घटना घट जाने का हमेशा डर लगा रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार मारामारी की स्थिति तक बन जाती है।
विज्ञापन


इस समय ठंड बढ़ गई है और इंतजार करना बड़ा मुश्किल लगता है। लगता है कि कोई हमारी सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने हलका विधायक के साथ जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने व सुबह के समय बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें