फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विद्युत सदन पिहोवा चौक पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर सिंह व मंच संचालन अमरदीप सिंह ने किया। प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार इस महामारी के दौर में कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। जल्द से जल्द उनकी सभी मांगे पूरी की जाएं।
विज्ञापन

वहीं जन संघर्ष मंच हरियाणा ने केंद्र व देश की विभिन्न राज्य सरकारों के मजदूर विरोधी कदमों के खिलाफ मजदूरों द्वारा शुक्रवार को आयोजित अखिल भारतीय विरोध दिवस के मौके पर जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन, जनकल्याण सोसाइटी हरियाणा व मजदूर सहयोग केंद्र के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी सगठनों के पदाधिकारियों कामरेड फूल सिंह, जोगिंद्र सिंह, फकीर चंद, सुरेश टांक व रामनिवास ने मांगो को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में जाकर पीएम व श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
दूसरी ओर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश पूर्व उप महासचिव जसबीर सिंह, कैथल डिपो के प्रधान रणबीर बालू व सचिव राजपाल शर्मा व केशियर शीशपाल ने केन्द्र सरकार द्वारा डीए व ट्रांसपोर्ट भत्ते से रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों व मेहनतकश जनता को महामारी के मौके पर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कैथल। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जिले में सीटू जिला प्रधान नरेश, सीटू राज्य सचिव शकुंतला ने बताया कि शुक्रवार को कैथल में गांव स्तर पर सैकड़ों मजदूरों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किए। ऐसे ही आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स, आशा वर्कर्स, मनरेगा मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, मिडे मिल वर्कर्स, ने अपने सर्कल, सीएचसी, व पीएचसी स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किए। इस अवसर पर आशा नेता सर्वजीत, सुषमा जडोला, आंगनवाड़ी नेता नीतू, बाली, मिडडे मील नेता सरोज, चांद राम, सविता, मुकेश, पिंकी, मीनाक्षी, व सीमा मौजूद थी।
क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने किया प्रदर्शन
कलायत। भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी द्वारा मजदूरों के देशव्यापी प्रदर्शन के समर्थन में कलायत एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी सदस्य अजय ने कहा की पूंजीपतियों के मुनाफे की भरपाई मजदूरों को गुलामों की तरह फैक्ट्रियों में 12-14 घंटे काम कराकर वसूलने की तैयारी चल रही है। यूनियन के प्रभारी रमन ने बताया कि उन्हें वैतनिक अवकाश व रोजगार की पूर्ण सुरक्षा दी जाए। गुजारे भत्ते के लिए 15,000 रुपये मासिक दिए जाएं। इस अवसर पर सुमन, कविता, निर्मला, अनिल, ब्रजपाल, बंटी, रोहताश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें