फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढाई करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद ने शहर में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से 7,777 स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। यह लाइटें शहर के सभी 31 वार्डों में मुख्य मार्गाें के अलावा कॉलोनियों में लगाई जाएंगी। इस कार्य के तहत पटियाला रोड, जींद रोड, करनाल रोड, ढांड रोड सहित अन्य मुख्य मार्गाें को भी कवर किया जाएगा। पिछले 10 साल में शहर में लगने वाली लाइटों की ये सबसे अधिक संख्या होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के कुछ स्थानों पर लाइटें न लगी होने से अंधेरा छाया रहता था। नगर परिषद की ओर से 7,777 नई लाइट लगाने से लोगों को कुछ राहत मिली है। अब नई लाइटें लगने से शहर की सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा। इन लाइटों के अलावा कई मार्ग ऐसे हैं, जहां लाइट न होने के कारण अंधेरा छाया रहता था, अब इन सड़कों पर लाइटों के लगने से लोगों को सुविधा मिलेगी। पिछले साल हुई नगर परिषद की सदन की बैठक में पार्षदों की तरफ से भी मांग रखी गई थी। इससे पहले 12 हजार 500 लाइट शहर में लगी हुई हैं।
स्ट्रीट लाइट लगने से चोरी की घटनाओं पर लग पाएगा अंकुश ः गौरतलब है कि इस समय ठंड का मौसम चल रहा है। इस मौसम में धुंध और कोहरा छाने के कारण लाइटों की अधिक जरूरत रहती है। यदि सड़कों को और गलियों में स्ट्रीट लाइट न हो तो चोर अंधेरे का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

इसमें वे लोगों की दुकानों और घरों काे निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। परंतु अब स्ट्रीट लाइट लगने से चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें