फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Tue, 10 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सभी वार्डों को रोशन करने के लिए नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना शुरू की है। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि इसके लिए करीब 11 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के तहत वार्ड नंबर 15 और 16 में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अन्य वार्डों की आंतरिक गलियों में बिजली के खंभों पर लाइटें लगाने का काम तेजी से जारी है। प्रशासन का फोकस मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब मोहल्लों की संकरी गलियों को भी रोशन करने पर है। रेलवे रोड, सजुमा रोड और पुराने नेशनल हाईवे पर पहले ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जिससे रात के समय आवागमन सुगम हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि गलियों में अंधेरा खत्म होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और रात में होने वाली चोरी जैसी वारदातों पर भी अंकुश लगेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें