फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 10 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। घरेलू कलह के चलते एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पंतनगर निवासी 33 वर्षीय राजेश ने अपनी करियाना दुकान में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अंबाला रोड नाके पर किराना की दुकान चलाता था और परिवार का पालन-पोषण करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार रविवार देर रात और सोमवार सुबह के बीच किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर राजेश अपनी दुकान पर पहुंचा और वहां पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दुकान में लोगों ने जब उसका शव पंखे से लटका देखा तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार राजेश स्वभाव से मिलनसार था, लेकिन घरेलू तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का ही है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

बच्चों के भविष्य पर संकट : इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि एक मामूली कहासुनी का अंत इतना दुखद होगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की रात को घर में पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। उसका शव दुकान में पंखे से लटका मिला है। मामले की जांच जारी है। -रामनिवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें