फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर बेसहारा गोवंश से हादसों का रहता है खतरा

Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल–करनाल मार्ग सहित जिले के कई प्रमुख और ग्रामीण रास्तों पर इन दिनों बेसहारा गोवंश खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। सड़कों के बीच अचानक गोवंश के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात और सुबह, जब दृश्यता कम होती है, यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों में रोष और चिंता बढ़ गई है।

कैथल के तलाई बाजार निवासी मिथुन ने बताया कि कई बार तेज रफ्तार में चलते समय अचानक सामने गोवंश आ जाता है, जिससे वाहन संभालना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में इसी मार्ग पर एक बाइक सवार गोवंश से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। नहर कॉलोनी निवासी रामनिवास ने कहा कि वे रोज इसी सड़क से जाते हैं। रात को गोवंश सड़क पर बैठा रहता है, ऊपर से कई जगह स्ट्रीट लाइट भी खराब है। ऐसे में अचानक सामने आ जाने से हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद और प्रशासन समय-समय पर गोवंश पकड़ने की कार्रवाई करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर वही हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि कैथल-करनाल रोड समेत अन्य मार्गों पर नियमित गश्त की जाए, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करवाई जाए और गोवंश के लिए सुरक्षित व्यवस्था बनाई जाए।

चंदाना गेट निवासी विवेक ने बताया कि दिन में तो गोवंश दिख जाता है और वाहन चालक संभाल लेते हैं, लेकिन रात में अचानक आने से वे खुद दो बार चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इन जानवरों को सड़कों से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए ताकि गोवंश और राहगीर दोनों सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


विपिन ने बताया कि सड़कों पर गोवंश का झुंड रात में अधिक दिखाई देता है। कई बार लड़ने लगते हैं और सड़क के बीच आ जाते हैं, जिससे गुजर रहे वाहन चालक घायल हो जाते हैं। इसके अलावा वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें