फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें : डॉ. दिनेश

Fri, 14 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रोड सेफ्टी एवं मेडिकल कैंप का आयोजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रोड सेफ्टी एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

डॉ. दिनेश ढिल्लों ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे समाज में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कैथल के सचिव रामजी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पांच दिवसीय शिविर की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल की अध्यक्ष प्रीति के कुशल मार्गदर्शन में तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा, चंडीगढ़ और जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समापन 14 नवंबर को होगा। शिविर के दौरान सिविल अस्पताल कैथल की टीम डॉ. रजनीश, जीएनएम सीमा बूरा और सतीश कुमार ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं अशोका लैलेन्ड ड्राइविंग स्कूल, गढ़ी पाड़ला से पहुंचे राजबीर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने का आग्रह किया। इसके अलावा डॉ. विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को पीलिया, डेंगू, एड्स, अंगदान और टीबी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें