पूंडरी। भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय और नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से 14 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल में सांसद नवीन जिंदल इसका उद्घाटन करेंगे। पहला चरण 14 से 22 नवंबर तक, दूसरा चरण 1 से 6 दिसंबर तक और तीसरा चरण 18 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा।
सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि विजेताओं के लिए दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गई है। इस आयोजन में कुल 14 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। संवाद