फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्ले स्कूलों का किया निरीक्षण

Sat, 13 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मांगे राम और मीना कुमारी ने कैथल जिले में प्ले स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य मांगे राम ने कहा कि प्ले स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षण सामग्री, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए। इसके अंतर्गत साफ-सुथरे व सुरक्षित कक्ष, पर्याप्त रोशनी, बच्चों के लिए फर्नीचर, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था आदि की पूर्ण व्यवस्था की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें