सीवन के कन्या विद्यालय की छात्राएं जो डांस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर में प्रथम आई।
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के भव्य सभागार में शुक्रवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या स्कूल की टीम ग्रुप ने डांस में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कक्षा 5वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं वर्ग तक के विद्यार्थियों के लिए चार प्रतियोगिताओं सोलो डांस, ग्रुप डांस, रागनी और स्किट ड्रामा का आयोजन किया गया।
मंच पर बच्चों ने जब अपनी प्रस्तुतियां दीं तो तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। हर प्रस्तुति में प्रतिभागियों की मेहनत, आत्मविश्वास और कला के प्रति समर्पण साफ झलक रहा था। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की ग्रुप डांस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे पूरे हॉल में उत्साह और तालियों की गूंज छा गई। अन्य वर्गों में भी विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के लिए किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं स्टेट अवॉर्डी सुदर्शन शर्मा ने की। निर्णायक मंडल में प्रिंसिपल प्रद्युम्न भल्ला, हरदयाल अरोड़ा, संदीप कुमार, डॉ. भूपिंद्र कौर, डॉ. ज्योतिलता, प्रवक्ता सतबीर सिंह, फूल सिंह और शैलजा रानी शामिल रहे। संवाद
सीवन के कन्या विद्यालय की छात्राएं जो डांस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर में प्रथम आई।