फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी में प्रदेश बना नंबर वन : सुरजेवाला

Fri, 29 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल से एक बयान जारी कर गठबंधन सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश व प्रदेश में युवा आज रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। केंद्र सरकार ने हर

साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया लेकिन वो भी एक जुमला साबित हुआ है।

सुरजेवाला कहा कि लेबर फ़ोर्स पार्टिसिपेशन रेट के मुताबिक आज हरियाणा और पंजाब के आंकड़े भीषणतम बेरोजगारी में चिंता का विषय है। उससे भी अधिक चिंता यह है कि 15 से 29 साल की उम्र के नौजवानों में भयंकर बेरोजगारी दर सरकारों व पूरे तंत्र की घोर नाकामी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में 15 से 29 साल के युवाओं का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 38.5 प्रतिशत है, यानि हरियाणा में केवल 38.5 प्रतिशत युवा ही रोजगार पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें