फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों से सहमे लोग सड़कों पर

Tue, 05 Aug 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बिजली निगम की ओर से जर्जर हो चुकी हाई वोल्टेज तारों को नहीं बदलने से खफा मटौर गांव के लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम लगाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। जमा का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।

राष्ट्रीय राजमार्ग को जमा करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि गांव से 11 हजार वाट के हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। ये तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तारों को बदलवाने के लिए वे बिजली निगम के बार-बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदले जाने के कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होेंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदला गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई तथा गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें