फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रस्सी कूद स्पर्धा में दर्शन अकादमी अंबाला की सृजना प्रथम

Sat, 28 Oct 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जगदीशपुरा गांव की दर्शन अकादमी में शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें हरियाणा क्षेत्र के दर्शन अकादमी के कई स्कूलों ने भाग लिया। हरियाणा क्षेत्र दर्शन अकादमी के अध्यक्ष ए डेविड, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य सुशील कुमार एलएमसी के गणमान्य सदस्यों ने गुब्बारों को उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके इस समारोह की शुरुआत की। 14 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों की सभी प्रतियोगिताओं में दर्शन अकादमी अंबाला में अरमान ने पहला, दर्शक अकादमी, कैथल के लक्ष्य ने दूसरा व दर्शन अकादमी हिसार के अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों की रस्सी कूद प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी अंबाला की सृजना, दर्शन अकादमी जगदीशपुरा कैथल की अवनी ने दूसरा और दर्शन अकादमी की नूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य परिणाम शनिवार की प्रतियोगिता के दौरान जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। खिलाड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। इस अवसर पर दर्शन अकादमी के छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध किया। दो दिन तक चली खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दर्शन अकादमी कैथल ने हिसार, अंबाला और कालका से आए दर्शन अकादमी के छात्र-छात्राओं के लिए रहने की और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार व पदक से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सबको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें