कैथल। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा, दो कारतूस व बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने चीका बाइपास खुराना रोड के पास नाका लगाा हुआ था। इस दौरान टीम ने बिना नंबर की बाइक पर आए पधाना जिला करनाल निवासी बलकार व कमलजीत और रम्बा कॉलोनी करनाल निवासी कुलदीप को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा दो कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ।