फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

Tue, 14 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल में 25 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल ने सोमवार को नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर कर्मवीर ने बताया कि यह खेल स्टेडियम मल्टीपरपज होगा। जिसमें पार्क, बच्चों के झूलने के लिए झूले, ग्रामीणों के व्यायाम करने के लिए स्पेशल ट्रैक, ओपन जिम और रात में रोशनी के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बनने से खिलाड़ियों व ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। यह मांग ग्रामीणों की काफी लंबे समय से चली आ रही थी जिसको आज जिला परिषद के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां पर खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को सुविधाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा खेल मैदान की चहारदीवारी की मरम्मत करके उसे पर वॉल पेंटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल ग्राउंड को बहुत ही सुंदर एवं भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें