फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व करेगी पुलिस लाइन में चल रही खेल नर्सरी

विज्ञापन
उपल​ब्धि हासिल कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले फुटबॉल ​खिलाड़ी व कोच। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। पुलिस लाइन में चल रही फुटबॉल नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। नर्सरी की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

अब यह टीम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के उमा भारती स्कूल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। राजौंद स्थित एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट में पुलिस लाइन फुटबॉल नर्सरी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में नर्सरी के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर कैथल का नाम रोशन किया। एक ही समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। उनका लक्ष्य दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर कैथल के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन करना है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों और नर्सरी के कोचों में उत्साह है। खिलाड़ी इन दिनों पुलिस लाइन के मैदान में नियमित अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। कोचों का कहना है कि खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


स्कूल गेम्स में भी पहला स्थान, अब हिसार में दिखाएंगे दम
पुलिस लाइन फुटबॉल नर्सरी के खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की की है। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक हिसार में आयोजित होगी जिसमें कैथल के खिलाड़ी भाग लेंगे।

डीएसपी ने मैदान पर पहुंचकर बढ़ाया हौसला
पुलिस लाइन कैथल के डीएसपी सुशील प्रकाश मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएसपी बीरभान भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर फुटबॉल नर्सरी के कोच पवन सैनी, अभिषेक शर्मा और संदीप बड़ौदा के अलावा वार्ड के एमसी निरंजन सैनी भी मौजूद रहे।

उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी व कोच। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें