फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए खेल जरूरी : डॉ. राजीव

Thu, 05 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ.राजीव ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में टीम वर्क की भावना का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक दूसरे का सहयोग करना सीखते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को किसी ने किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पीटीआई राजेश ढिल्लों के साथ-साथ समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं। राजेश ने कहा कि प्रतियोगिता जीतने के लिए हमें अच्छी तैयारी करनी होती है और हमारी तैयारी ही बता देती है कि हम प्रतियोगिता में जीत कर ही घर आयेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मोहित सहगल, हरजिंद्र सिंह, जसमीत सिंह, सत्यवान, यादवीर कौर, शिमला रानी, यादविंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, लखविंदर सिंह, अजैब सिंह, मनप्रीत कौर, वंदना रानी, परमजीत कौर, अनीता, अमरजीत सिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम ः वॉलीबाल प्रतियोगिता में गुरुनानक देव हाउस ने प्रथम स्थान व सुभाष चंद्र बोस हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में प्रथम स्थान छह से आठ कक्षा वर्ग में बूटा सिंह व कक्षा वर्ग 9 से 12 में हरप्रीत सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


लड़कियों में छह से आठ वर्ग में मनरीत व कक्षा नौ से 12 वर्ग में कमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में 9 से 12 वर्ग में लडक़ों में जश्नदीप सिंह व छह से आठ वर्ग में जसकरण व लड़कियों में क्रमश: जसपाल व जसप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार म्यूजिकल चेयर में रज्जी व अरमान ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें